Home Breaking News मूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.99 लाख रुपये का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू...

मूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.99 लाख रुपये का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और बोलेरो पिकअप जब्त

103

मूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.99 लाख रुपये का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और बोलेरो पिकअप जब्त



गोंदिया से मूल लाई जा रही थी अवैध खेप, एक आरोपी गिरफ्तार; एफडीए को भी दी गई सूचना


चंद्रपुर | संवाददाता
चंद्रपुर जिले के मूल पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तंबाकू की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख 99 हजार 750 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू तथा एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गोंदिया से मूल की ओर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एमआईडीसी मूल स्थित उमा नदी नाके पर जाल बिछाकर वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ।
कार्रवाई में लगभग 30 किलोग्राम हुक्का शीशा तंबाकू, विभिन्न प्लास्टिक पैकेटों में रखा खुला सुगंधित तंबाकू तथा महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक MH-35-AJ-3595) जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत 6,99,750 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने वाहन चालक राहुल हिरालाल मल्लेवार (26), निवासी गोरेगांव, जिला गोंदिया को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल का पंचनामा कर ई-साक्ष ऐप के माध्यम से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। जब्त माल को मूल पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है।
मामले की सूचना आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), चंद्रपुर को भी भेजी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले तथा पुलिस निरीक्षक विजय राठोड के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक रुपेश कुंभरे, पुलिस हवलदार पंकज बागडे और भास्कर कोवे की टीम ने अंजाम दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here