Home Breaking News चंद्रपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति!

चंद्रपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति!

47

चंद्रपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति!

गड़चिरोली की तर्ज पर उद्योगों को प्रोत्साहन देने की मांग पर बनी सहमति, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने पर भी सकारात्मक चर्चा

चंद्रपुर : चंद्रपुर जिले के औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत की उपस्थिति में हुई बैठक में चंद्रपुर जिले के उद्योगों को गड़चिरोली की तर्ज पर समान प्रोत्साहनपरक रियायतें और सुविधाएं देने की महत्वपूर्ण मांग को मान्यता देने पर सकारात्मक सहमति बनी।

बैठक में चंद्रपुर के औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले में बड़े उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के साथ ही स्थानीय लघु एवं मध्यम उद्योगों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को तत्काल पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। औद्योगिक विकास के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई।

स्थानीय युवाओं और उद्योगों को मिलेगा लाभ

चंद्रपुर में उद्योगों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर निर्माण होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय लघु एवं मध्यम उद्योगों को बड़े औद्योगिक प्रकल्पों के साथ काम करने के अवसर मिल सकते हैं।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि चंद्रपुर के उद्योगों को मजबूती, स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्थानीय उद्योगों को अवसर उपलब्ध कराकर जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जाए।

चंद्रपुर के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रखने की बात बैठक के दौरान व्यक्त की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here