Home Breaking News प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान समारोह संपन्न

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान समारोह संपन्न

34

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान समारोह संपन्न



सकल ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों व गुरुजनों का सत्कार; शिक्षा, संस्कार, संगठन और गुरु-शिष्य परंपरा पर दिया जोर


चंद्रपुर, 5 सितंबर 2026। हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर (महाराष्ट्र) की ओर से शनिवार, 5 सितंबर को पुलिस वेलफेयर हॉल, तुकुम, चंद्रपुर में ‘सकल ब्राह्मण समाज प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं सेवानिवृत्त गुरुजनों का सत्कार एवं सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया गया।

समारोह में बल्लारपुर, वरोरा, माजरी, भद्रावती सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थी, सेवानिवृत्त गुरुजन और समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रमुख अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पंडित किशोर तिवारी, भूतपूर्व अध्यक्ष, वसंतराव नाईक शेती स्वावलंबन मिशन उपस्थित रहे। वहीं प्रमुख अतिथि एवं सत्कारमूर्ति के रूप में पंडित संजय मंगल मिश्रा, महाप्रबंधक, वणी उत्तर क्षेत्र, वेकोलि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पं. कीर्तिवर्धन दीक्षित, भूतपूर्व कुलगुरु, गोंडवाना विश्वविद्यालय, गड़चिरोली ने की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि के रूप में पं. मुकुंद दुबे, एआईओसीडी उपाध्यक्ष, डॉ. पं. राकेश तिवारी, सचिव, महाराष्ट्र बॉक्सिंग एसोसिएशन, मुंबई तथा एड. पं. गिरीश मार्लीवार, पूर्व अध्यक्ष, चंद्रपुर जिला बार एसोसिएशन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा, करियर और सामाजिक दायित्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

शिक्षा के साथ आध्यात्मिकता का महत्व

हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. पं. विनोद कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। उन्होंने समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके समाधान के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया।

संस्था के जिला संयोजक एवं मार्गदर्शक पं. मथुरा प्रसाद पांडे ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिकता के महत्व तथा शिक्षा के साथ उसके संबंध पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन पं. आशीष झा एवं श्रीमती रीता पांडे ने किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग

कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल के रूप में पं. जगदीश तिवारी, पं. अशोक मिश्रा, पं. अनंत तिवारी, पं. नरेंद्र मिश्रा, पं. रजनीश त्रिपाठी और डॉ. शैलेंद्र कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन की पूर्व तैयारी संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सचिव पं. धीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पं. कृपाशंकर उपाध्याय, संस्थापक सदस्य पं. सुरेंद्र तिवारी, पं. आशीष झा, पं. उमाशंकर पांडे, पं. दुर्गेश चौबे, पं. सुमित मिश्रा, पं. संजय शर्मा, पं. विनोद उपाध्याय, पं. राकेश तिवारी, पं. मनीष पांडे, पं. संदीप शुक्ला, पं. सोनू शुक्ला, पं. राजा मिश्रा, पं. ओमप्रकाश पाठक, पं. मनोज मिश्रा, पं. स्वतंत्र कुमार शुक्ला, पं. उमेश दुबे, पं. जितेंद्र द्विवेदी, पं. प्रदीप तिवारी और पुष्पेंद्र पांडे सहित अन्य सदस्यों ने की।

मातृशक्ति की भी महत्वपूर्ण सहभागिता

समारोह की सफलता में समाज की महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला संयोजिका पूनम झा, महिला महानगर अध्यक्षा श्रीमती सुमन त्रिपाठी, महानगर सचिव श्रीमती रीता पांडे, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री तिवारी सहित श्रीमती मीरा तिवारी, हीरा तिवारी, छाया शुक्ला, पूजा मिश्रा, पूजा दीक्षित, रजनी पांडे, अर्चना शुक्ला, मंजू बाजपेयी, सपना पांडे, मीना मिश्रा, निर्मला मिश्रा, सारिका झा, सोनू शुक्ला और पूजा तिवारी सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में सहयोग किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिला संयोजिका एवं कथक गुरु श्रीमती पूनम झा ने शिव आराधना पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान किया गया। साथ ही शिक्षा, संस्कार, सामाजिक संगठन और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर जोर देते हुए समाज को संगठित और विद्यार्थियों को संस्कारित एवं शिक्षित बनाने का संदेश दिया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here