Home Breaking News पैनगंगा शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

पैनगंगा शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

44

पैनगंगा शाखा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन



भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ वणी-ताडाली की बैठक में पदाधिकारियों का चयन, संघ हित में कार्य करने का लिया संकल्प


वणी-ताडाली। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (वणी-ताडाली क्षेत्र) की पैनगंगा शाखा की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में राजेश पाचभाई को अध्यक्ष तथा पांडुरंग नांदे और दिनकर ढेंगळे को कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी तरह निलेश पिंपळकर, महेन्द्र गीवारादीपे, संदीप जनेकर और अविनाश जासुटकर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामनाथ यादव को सचिव बनाया गया।

सहसचिव पद की जिम्मेदारी नवनाथ जनेकर, सुरज बांदुरकर, महादेव टेकाडे और कमलेश गरनुले को दी गई। वहीं महेश पिंपळकर को संगठन मंत्री तथा गुलाब उपासे और गणेश मालेकर को सह-संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में प्रितम ढेंगने और किशोर मुसळे का चयन किया गया। IR प्रभारी की जिम्मेदारी किशोर ठाकरे, जबकि सह-IR प्रभारी की जिम्मेदारी मोहन भोंगळे को सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन

नई कार्यकारिणी में गणेश मालेकर, प्रमोद शाहू, अरुण बलकी, श्रीकांत बुच्चे, अनिल पाल, चंद्रकांत झाडे, नंदकिशोर गारघाटे, रत्नाकर माथुरकर, पदमाकर पाचभाई, संजय कोटे, शंकर जारिले, शुभम खनके, विकास गौरकार, तुलसीराम माकोड़े और सुभाष तातावार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

विभिन्न समितियों की जिम्मेदारी

आवास समिति में अलीम खान का चयन किया गया। कैंटीन समिति की जिम्मेदारी प्रेमचंद बोधाटे और दीपक कोल्हे को दी गई। सुरक्षा समिति में प्रशांत ताजणे का चयन किया गया। अन्य रिक्त पदों के नाम बाद में तय किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक में कार्यकारिणी गठन संबंधी प्रस्ताव के अनुमोदक महेश पिंपळकर तथा सूचक श्रीकांत बुच्चे रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवचयनित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, कामगारों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here