विविध कार्यकारी सहकारी संस्था सावली की 81वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
नियमित ऋण चुकाने वाले सदस्यों का सम्मान; सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत तावाडे का भी सत्कार
सावली : विविध कार्यकारी सहकारी संस्था सावली की 81वीं वार्षिक आमसभा एवं सत्कार समारोह 22 सितंबर 2026 को संस्था परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद दिवंगत सदस्यों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संस्था का ऋण नियमित रूप से चुकाने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। साथ ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण संवर्धन व विकास समिति के तालुका कार्याध्यक्ष प्रशांत तावाडे का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के मंच पर संस्था के अध्यक्ष अनिलभाऊ स्वामी, उपाध्यक्ष चरनदासजी बोम्मावार सहित सदस्य ईश्वर मोहुर्ले, प्रविण सुरमवार, मुरलीधर चौधरी, डिलक्स डोहणे, भुवनेश्वर बोरकर, मनोहर प्रधाने, पराग सोनुले, सुधाकररावजी गाडेवार, मुक्तेश्वर भोपये, केवलरामजी खेवलें, लताताई आकुलवार और योगिताताई गेडाम उपस्थित रहे।
इस दौरान मान्यवरों ने संस्था के हित एवं विकास के लिए सभी सदस्यों से सहयोग करने तथा ऋण की नियमित रूप से समय पर अदायगी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं संचालन संस्था के व्यवस्थापक प्रविण एस. इयापुरवार ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष अनिलभाऊ स्वामी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कर्मचारी वर्ग ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।