चंद्रपुर में अवैध विदेशी शराब की तस्करी का पर्दाफाश, तीन महिलाएं गिरफ्तार
नागपुर से गणराज ट्रैवल्स में लाई जा रही थी शराब; ₹61,820 का माल जब्त
महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख हनिफ शेख
9175573555
ऊष्मा कि आवाज
चंद्रपुर: स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को वरोरा नाका चौक पर जाल बिछाकर अवैध विदेशी शराब की तस्करी के मामले में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। आरोपी महिलाएं नागपुर से गणराज ट्रैवल्स (क्रमांक MH 49 AT 1696) में सवार होकर चंद्रपुर पहुंची थीं। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 61,820 रुपये की विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा पंचों की मौजूदगी में ली गई तलाशी में बॉम्बे व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 80 सीलबंद बोतलें तथा ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 180 मिलीलीटर की 100 सीलबंद बोतलें मिलीं। जब्त शराब की कुल कीमत 61,820 रुपये बताई गई है।
इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र शराबबंदी कानून की धारा 65 (अ) और 83 के तहत अपराध दर्ज किया गया है
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राजकुमारी धीरज जाट (36), शिवरात्री संजय जाट (59) और विद्या सुनील जाट (45) के रूप में हुई है। राजकुमारी और शिवरात्री जाट बेलगांव, केंजर मोहल्ला, जबलपुर (मध्य प्रदेश) की निवासी हैं, जबकि विद्या जाट जबलपुर की निवासी बताई गई हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाएं नागपुर से विदेशी शराब लाकर चंद्रपुर निवासी प्रिंस केंजर को बिक्री के लिए देने वाली थीं। इस मामले में प्रिंस केंजर, निवासी केंजर मोहल्ला, चंद्रपुर की तलाश की जा रही है।
यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर के एपीआई हिवसे, पीएसआई भुरले, पीएसआई बेलसरे तथा पुलिस कर्मचारी नितीन, जयसिंग, सतीश, इमरान, लालू, हिरा, संदीप, किशोर और शशांक की टीम ने की।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।










