Home क्राईम घुग्घुस में अवैध तंबाकू विक्रेता के घर पर चंद्रपुर LCB पुलिस की...

घुग्घुस में अवैध तंबाकू विक्रेता के घर पर चंद्रपुर LCB पुलिस की कार्रवाई

140

घुग्घुस में अवैध तंबाकू विक्रेता के घर पर चंद्रपुर LCB पुलिस की कार्रवाई

95076 रू का माल बरामद हुआ

घुग्घुस: पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन चंद्रपुर ने स्थानीय अपराध शाखा चंद्रुपर को जिले में होनेवाले अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आदेअनुसार चंद्रपुर स्थानिक अपराध शाखा चंद्रपूर पोलिस निरीक्षक महेश कोंडावर ने एक टीम का गठन किया और उन्हें जिले मे होनेवाले अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दिनांक 5 मई को स्थानिय अपराध शाखा चंद्रपूर किसी से गोपनीय जानकरी मिली थी कि घुग्घुस मे ग्रेस स्कूल के पीछे एक पान शाप व्यवसायी के घर पर अवैध रूप से महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का भंडारण और बिक्री किया जा रहा है। गोपनीय सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाख चंद्रपुर की टीम ने शाहिर हनीफ शेख(33) नामक व्यवसायी के घर की तलाशी लेने पर घर से 95,076 रु. महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित फ्लेवर्ड तंबाकू पाई गई।आरोपी शाहीर हनिफ शेख को पुलिस हिरासत मे लेकर घुग्घुस पुलिस स्टेशन मे मामला दर्ज किया गया।आगे कि छानबीन घुग्घुस पुलिस कर रही है।

यह कार्यवाही चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु पोलीस निरीक्षक अपराध शाखा चंद्रपूर महेश कोंडावार के नेतृत्व में सहायक पोलिस निरीक्षक एकरे ,पोहवा स्वामीदास चलेकर, अजय बागेसर,कविता प्रशांत नागोसे, पोहवा दिनेश अरडे ,स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की पुलिस टीम ने कार्रवाई कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here