Home Breaking News आज घुग्घुस में ग्रामीण अस्पताल के नई इमारत का  लोकार्पण

आज घुग्घुस में ग्रामीण अस्पताल के नई इमारत का  लोकार्पण

40

आज घुग्घुस में ग्रामीण अस्पताल के नई इमारत का  लोकार्पण



पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके करेंगे उद्घाटन, जिले के कई जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित


चंद्रपुर, 18 सितंबर। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र शासन की ओर से चंद्रपुर जिले के घुग्घुस में नव-निर्मित ग्रामीण अस्पताल की नई इमारत का लोकार्पण समारोह  दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन शिवाजी चौक, घुग्घुस में किया जाएगा।

समारोह के उद्घाटक एवं अध्यक्ष के रूप में महाराष्ट्र के आदिवासी विकास विभाग के मंत्री तथा चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक जनाबाई रामाजी उईके उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में चिमूर-गड़चिरोली के सांसद डॉ. नामदेव किरसान, चंद्रपुर-वणी-आर्णी की सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी, शिक्षक मतदारसंघ के विधान परिषद सदस्य सुधाकर अडबाले तथा चंद्रपुर-वर्धा-गड़चिरोली स्थानीय स्वराज्य संस्था के विधान परिषद सदस्य अरुण लखानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा बल्लारपुर के विधायक सुधीर मुनगंटीवार, ब्रह्मपुरी के विधायक विजय वडेट्टीवार, चिमूर के विधायक कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगड़िया, चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार, राजुरा के विधायक देवराव भोंगळे और वरोरा के विधायक करण देवताळे भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

प्रशासन की ओर से घुग्घुस नगराध्यक्ष, चंद्रपुर जिलाधिकारी वसुमना पंत (IAS), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह (IAS), चंद्रपुर शहर महानगरपालिका आयुक्त अकुनुरी नरेश (IAS), सार्वजनिक निर्माण मंडल चंद्रपुर की अधीक्षक अभियंता सोनाली चव्हाण और चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी (IPS) की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला शल्य चिकित्सक डॉ. बी. डब्ल्यू. रामटेके तथा ग्रामीण अस्पताल घुग्घुस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निलेश पडगेलवार उपस्थित रहेंगे।

ग्रामीण अस्पताल की नई इमारत शुरू होने से घुग्घुस और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। लोकार्पण समारोह को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों से पूरी की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here