Home Breaking News बल्लारपुर में हथियारों के साथ घूमते दो आरोपी गिरफ्तार,

बल्लारपुर में हथियारों के साथ घूमते दो आरोपी गिरफ्तार,

234

बल्लारपुर में हथियारों के साथ घूमते दो आरोपी गिरफ्तार,



पुलिस ने नाकाम की दहशत फैलाने की साजिश


बल्लारपुर / चंद्रपुर :
बल्लारपुर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। कॉलरी क्षेत्र में धारदार हथियारों के साथ घूम रहे दो संदिग्ध आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तलवार और कोयता जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे बल्लारपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सरदार पटेल वार्ड इलाके में दो संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
कॉलरी ग्राउंड क्षेत्र में छापा मारते ही पुलिस ने दो व्यक्तियों को हाथों में हथियार लिए खड़ा पाया। पुलिस ने बिना देर किए दोनों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरा सोनीलाल बहुरिया (44), निवासी श्रीराम वार्ड और रामजीत मंगल राजभर (52), निवासी सरदार पटेल वार्ड के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 82.5 सेंटीमीटर लंबी लोहे की तलवार और 56 सेंटीमीटर लंबा लकड़ी के हैंडल वाला कोयता बरामद किया है। प्राथमिक जांच में दोनों हथियार पुराने और इस्तेमाल किए हुए पाए गए हैं।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4 और 25 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक बिपीन इंगळे के नेतृत्व में की गई। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक अभिषेक जंगमवार समेत पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में संभावित बड़ी घटना टल गई और नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here