Home Breaking News चंद्रपुर में बाइक चोरी और घरफोड़ का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर में बाइक चोरी और घरफोड़ का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

179

चंद्रपुर में बाइक चोरी और घरफोड़ का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार



चंद्रपुर :
चंद्रपुर शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी और घरफोड़ की घटनाओं का खुलासा करते हुए स्थानीय क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कीं।
जप्त माल :
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल Hero Splendor (MH 34 AU 8490) और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कुल मिलाकर करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।
खुलासे हुए मामले :
चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 397/26, धारा 303(2) BNS (मोटरसाइकिल चोरी)
अपराध क्रमांक 392/26, धारा 331(3) BNS (घरफोड़ चोरी)
गिरफ्तार आरोपी :
तनवीर कदीर बैग (26 वर्ष)
शिवम उर्फ कट्ट्या अनिल कुडकेलवार (26 वर्ष)
दोनों आरोपी गंगाराम वार्ड, चंद्रपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
यह पूरी कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर के उपविभागीय पथक द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई से शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here