Home Breaking News धाबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धाबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

156

धाबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई



5 दिन में सुलझाई 23 लाख की हाईटेंशन केबल चोरी, 88 लाख से अधिक का माल जब्त


चंद्रपुर :

धाबा पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र पांच दिनों के भीतर हाईटेंशन पावर केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 88 लाख 34 हजार 305 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी समीर रमेश डिवरे (47), जो DUSKLINE INFRASTRUCTURES PRIVATE LIMITED⁠� कंपनी में जनरल मैनेजर हैं, ने धाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। कंपनी द्वारा MSEDCL के लिए नई विद्युत लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। इसी सिलसिले में गोंडपिपरी तहसील के गोजोली-सुकवासी फाटा जंगल क्षेत्र में 19/33 KV हाईटेंशन पावर केबल के दो बड़े ड्रम रखे गए थे।

11 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच अज्ञात चोर इन दोनों केबल ड्रमों को चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत लगभग 23 लाख 88 हजार 305 रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुष नोपाणी, ईश्वर कातकडे तथा सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में धाबा पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें: राकेश जागेश्वर भोयर, नागपुर,ज्योतिष प्रभू प्रसाद, नागपुर,अभिनयकुमार रामलक्षन प्रसाद, उत्तरप्रदेश निवासी,हरिप्रसाद श्यामजी उईके, मध्यप्रदेश निवासी,दीपक चेकर उईके, चंद्रपुर,शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हाईटेंशन केबल, एक हायड्रा क्रेन, दो आयशर वाहन, एक होंडा सिटी कार और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

जब्त सामग्री: 19/33 KV HT Power Cable के 2 ड्रम – ₹23,88,305,हाइड्रा क्रेन MH-34/BF-7907 – ₹10 लाख,होंडा सिटी कार MH-49/CS-7340 – ₹18 लाख,दो आयशर वाहन – ₹20 लाख,मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री – हजारों रुपयेकुल मिलाकर पुलिस ने 88 लाख 34 हजार 305 रुपये का माल जब्त किया है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 8 मई 2026 तक पुलिस कस्टडी रिमांड मिला है।

इस पूरी कार्रवाई को धाबा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सुबोध वंजारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिलेभर में सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here