Home Breaking News पडोली की मासूम को न्याय दिलाने की मुहिम तेज, मुख्यमंत्री से मिले...

पडोली की मासूम को न्याय दिलाने की मुहिम तेज, मुख्यमंत्री से मिले विधायक किशोर जोरगेवार

87

पडोली की मासूम को न्याय दिलाने की मुहिम तेज, मुख्यमंत्री से मिले विधायक किशोर जोरगेवार



उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील बनाने की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पर दिया जोर


चंद्रपुर

पडोली क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म मामले को लेकर विधायक किशोर जोरगेवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मंत्रालय में मुलाकात कर मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने इस बहुचर्चित प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि अदालत में प्रभावी पैरवी हो सके और आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में विधायक जोरगेवार ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है। ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच पूरी कर शीघ्र आरोपपत्र दाखिल करने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को तत्काल चिकित्सा, मानसिक परामर्श और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आवासीय क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बाल सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विधायक किशोर जोरगेवार ने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस मामले में सरकार विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए दोषी को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here