BMS में दूसरे श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों का बड़ा प्रवेश
HMS के 19 और CITU के 5 सदस्यों ने थामा भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का दामन
पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली से प्रभावित होने का दावा
घुग्घुस, 20 अगस्त 2026। श्रमिक हित, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली का हवाला देते हुए विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों का भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (BMS) में शामिल होने का सिलसिला जारी है।
घुग्घुस स्थित विश्वकर्मा सदन के BMS कार्यालय में आयोजित प्रवेश कार्यक्रम में हिंद मजदूर सभा (HMS) की मुंगोली शाखा के अध्यक्ष गणेश रोडे, कार्याध्यक्ष गिरिधर रोडे और निखिल उपासे सहित 19 समर्थक सदस्यों ने BMS की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा CITU के 5 सदस्यों ने भी संगठन में प्रवेश किया।
पैनगंगा OCM से रामनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों और समर्थकों ने भी औपचारिक रूप से BMS का दामन थामा। नवागत पदाधिकारियों ने संगठन का पट्टा पहनकर BMS के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
‘मजदूर हित और पारदर्शिता से प्रभावित’
BMS में शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजदूर हितैषी, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उनका कहना है कि मजदूरों के अधिकारों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए BMS के साथ काम करेंगे।
कार्यक्रम में आशीष मूर्ती, सह महामंत्री अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ एवं वेकोली संचालन समिति सदस्य, जयंत आसोले, विदर्भ प्रदेश मंत्री एवं कोषाध्यक्ष ABKMS तथा सुनील मोहितकर, वेकोली सुरक्षा समिति सदस्य सहित वणी क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BMS पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी श्रमिक नेताओं के बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ने से क्षेत्र में BMS को नई ताकत मिलेगी और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।
— राजेंद्र पाचभाई
प्रचार/प्रसार मंत्री










