Home Breaking News युवक कि हत्या में शामिल सभी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में...

युवक कि हत्या में शामिल सभी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

134

युवक कि हत्या में शामिल सभी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया



चंद्रपुर तुकुम लाॅ कालेज कि घटणा


घुग्घुस : शहर में दिवाली पर्व पर सुबह सुबह सनसनी और युवक कि हत्या करने का मामला प्रकाश में आया।
प्राथमिक जांच के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे दुर्गापुर तुकुम मार्ग पर लाॅ कालेज परीसर मे युवक को बेरहमी से पिटकर हत्या करने कि घटणा में पुलिस ने कुछ घंटे बाद सभी आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया।
23 अक्टूबर सुबह 11 बजे पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी से जानकारी मिली कि थी‌ कि चंद्रपुर तुकुम मे शांताराम पोटदुखे लाॅ-कालेज परीसर में कुछ हत्यारो ने मिलकर बडे बेरहमी से एक युवक कि पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुन से लथपथ हुए शव को घसीटकर जंगल झाडी के बीच फेक दिये। मृतक अवस्था में पडा शव कि पहेचान नीतेश वासुदेव ठाकरे(28)समता नगर, दुर्गापुर रहेवासी बताया जा रहा है।
शहर में हत्या होने कि सुचना मिलते ही चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस, रामनगर थाना पुलिस,फारेसिक टीम घटनास्थल मे पहुंचकर जांच,पुछताछ करने बाद पंचनामा किया। उक्त अपराध में शामिल आरोपीयों कि तलाशी, अभियान में जुट गए। अपराधीयो को ढुढने के लिए चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस और राम नगर पुलिस कि एक विशेष टीम घटीत कि गई। इस टीम ने कुछ घंटे बाद हत्या मे सामिल सभी आरोपी को पकड़कर हिरासत मे लिया।
युवक कि हत्या करने वाले आरोपी(1) यश छोटेलाल राऊत (19) भीमनगर वार्ड क्र 4 दुर्गापुर (2)सुजित जयकुमार गणवीर (25) भीमनगर वार्ड नं 4 दुर्गापुर (3)तौसीक अजिज शेख (23) फातिमा मस्जिद वार्ड नं 3 दुर्गापुर (4)करण गोपाल मेश्राम (22) बेताल चौक, दुर्गापुर (5) अनिल रामेश्वर बोंडे (22)समता नगर, दुर्गापुर (6)प्रतिक मानिक मेश्राम (22) वार्ड नं 4 दुर्गापुर अदी ने मिलकर मामुली विवाद से नितेश ठाकरे कि बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी।
सभी आरोपी के खिलाफ रामनगर पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। हत्या में जांच के लिए रामनगर पुलिस को लगाया वहीं आरोपियों को पकड़कर अपराध शाखा चंद्रपुर पुलिस हवाले किया गया।
यह कारवाई चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक ईश्वर कटकरे,के आदेश पर चंद्रपुर
अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे, रामनगर पुलिस निरीक्षक आसीफ रजा शेख,के नेतृत्व में सपोनि देवराव नरोटे,दिपक कांक्रेडवार, बलराम जादोकर, विनोद भुरले, संतोष निभोरकर, सुनिल गौरकर, इमरान खान, सर्वेश बेलसरे,दिपक डोगरे, नितीन साल्वे,स्वामीदास चालेकर, रजनीकांत पुट्टावार,हिरालाल गुप्ता,शेखर माथनकर,अजय बागेसर, शशांक बादमवार,अदी चंद्रपुर अपराध शाखा  पुलिस और रामनगर पुलिस कि टीम ने यह कार्रवाई कि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here