बुद्धा कंपनी से करोड़ों रू लोहा चोरी करनेवाले गिरोह का भंडाफोड़:
शफ्फु,कमलेश ,रफीक से पुछताछ गिरोह में दो डझन से अधिक लोग सामील होने कि आशंका
वोटबैंक के लिए स्थानीक नेता,समर्थक चोरो को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे
घुग्घुस : बुद्धा कंपणी से करोड़ों रुपए का लोहा और महेंगे समान चोरी करनें वाले गिरोह और अन्य लोगों का पर्दाफाश करनें में चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा पुलिस को सफलता मिली है, परंतु करोड़ों रुपए का माल चोरी करने वाले बडे रैकेट में दो डझन से अधिक लोग सामील होने कि आशंका पुलिस द्वारा कि जा रही है।
कंपनी से दिनदहाड़े करोड़ रुपए का माल चोरी होने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चंद्रपुर अपराध शाखा पुलिस कि टीम ने इस हालात में निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए अतिरिक्त सावधानी और पारदर्शिता लाई थी।
लोहा चोरी में पकड़े गए कुछ आरोपीयो को हिरासत में लेकर पुछताछ में गती दिलाई।
वही गिरोह में सामील कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर जांच,पुछताछ में गिरोह से अलग-अलग लोगों को थाने में बुलाया गया। चोरी में गायब हुए सामान रिकवरी के लिए सैकड़ों टन लोहा और अन्य सामान को पुलिस जप्ती में रखा जा रहा।
कंपनी से लोहा और अन्य सामान चोरी करने वाले बडे रैकेट का मुख्य सरगना पर पुलिस थाना में मामला भी दर्ज हो सकता है। साथ चोरी मे सामिल कुछ लोगो को बुलाकर जांच करने बाद तलासी ली जा रही।
परंतु पुलिस जांच के दौरान एक जटिल स्थिति बन गई है कि चुनाव के नजदीक आने से वोटबैंक के लिए कुछ स्थानीय नेता और उसके समर्थक चोरों को बचाने के लिए लाख कोशिश मे लगे है, लेकिन ऐसे करनें से कंपनी को करोड़ों रुपए का नुक़सान तो हो रहा।बल्कि आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा,
इस तरह के दबाव बनाने से पुलिस कार्रवाई पर भी असर पड़ता है, कानून कि धारना कमजोर होती है।इससे अपराधियो के मनोबल को बढ़ावा मिलता है, बल्कि जनता को भी एक तरह का अविश्वास पैदा होता है।
ऐसे मामले में सही और निष्पक्ष जांच जरुरी और गंभीर होती है।
यह भी वाकई में एक जटिल स्थिति हैं कि जहां चुनाव के दौरान राजनीति और अपराधी का मेल पुलिस के लिए मुश्किल पैदा करती है,ऐसे दबाव के चलते कानून व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठते है और इससे न तो अपराधियों को बढ़ावा मिलता है बल्कि जनता का भरोसा पुलिस से टुट जाता है, उम्मीद है कि कानुन कि पुरी ताकत के साथ ऐसे मुद्दों का समाधान निकाले,
बुद्धा कंपनी से लोहा,वाहन, मशीन,ऐगल,पाईप,और अन्य महेंगे समान चोरी, खरेदी, बिक्री,करने वाले गिरोह पर जांच करने बाद सख्त कार्रवाई करने कि मांग बुद्धा कंपणी प्रबंधन तथा स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक से कि है।