Home Breaking News घुग्घुस नगर परिषद में भाजपा बनेगी कांग्रेस की “कड़ी निगरानीकर्ता” : विवेक...

घुग्घुस नगर परिषद में भाजपा बनेगी कांग्रेस की “कड़ी निगरानीकर्ता” : विवेक बोढे

99
  1. घुग्घुस नगर परिषद में भाजपा बनेगी कांग्रेस की “कड़ी निगरानीकर्ता” : विवेक बोढे


घुग्घुस :
घुग्घुस नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत जरूर मिला है, लेकिन अब भाजपा एक पल भी आंख मूंदकर बैठने वाली नहीं है। भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद में खंबीर, आक्रामक और जनहित में लड़ने वाला विपक्ष बनेगी, यह स्पष्ट शब्दों में भाजपा नगरसेवक विवेक बोढे ने कहा।
घुग्घुस नगर परिषद की पहली ही चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस ने नगराध्यक्ष पद सहित 11 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता अपने हाथ में ली, जबकि भाजपा के 7 नगरसेवक मजबूती से चुनकर आए हैं। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 2 नगरसेवक और 2 अपक्ष नगरसेवक भी परिषद का हिस्सा बने हैं।
उपाध्यक्ष और स्वीकृत सदस्यों की निवडणूक के बाद सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजूरेड्डी चुने गए, जबकि स्वीकृत सदस्य के तौर पर कांग्रेस के तौफिक शेख और भाजपा के निरीक्षण तांड्रा का चयन हुआ।
इन सभी घटनाक्रमों के बाद भाजपा की भूमिका को लेकर बोलते हुए विवेक बोढे ने साफ चेतावनी दी कि,
“कांग्रेस को अब नगर परिषद में कानून के दायरे में रहकर काम करना ही होगा। यदि कहीं भी भ्रष्टाचार, मनमानी या जनता के पैसों की लूट सामने आई, तो भाजपा उसे सदन से सड़क तक उजागर करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सत्ता में भले न हो, लेकिन घुग्घुस के विकास पर किसी भी तरह का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। नगर परिषद अधिनियम के तहत हर निर्णय पर भाजपा की कड़ी नजर रहेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत से उठाया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा की गटनेता मीना मोरपाका, नगरसेवक आशीष माशीरकर, गणेश पिंपळकर, नगरसेविका चैताली सातपुते, मधु तिवारी, वैशाली ढवस, स्वीकृत नगरसेवक निरीक्षण तांड्रा सहित बबलू सातपुते, तुलसीदास ढवस, रूपेश कोहळे, हसन शेख, सुरज मोरपाका और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here