Home Breaking News श्री जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज की कृपा से घुग्घुस में रक्तदान शिविर उत्साहपूर्वक...

श्री जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज की कृपा से घुग्घुस में रक्तदान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न

27

श्री जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज की कृपा से घुग्घुस में रक्तदान शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न



41 रक्तदाताओं ने किया स्वेच्छा से रक्तदान, समाजसेवा का दिया संदेश


घुग्घुस प्रतिनिधि |
श्री जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज के कृपाशीर्वाद और सामाजिक दायित्व की भावना के साथ घुग्घुस शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर शनिवार, 10 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक घुग्घुस स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से अनेक जरूरतमंद एवं गंभीर मरीजों के प्राण बचाए जा सकते हैं। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है, जिससे किसी प्रकार की शारीरिक हानि नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक ही सिद्ध होता है।

इस रक्तदान शिविर को घुग्घुस शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। शिविर में कुल 41 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया और इस जनहितकारी उपक्रम को सफल बनाया।
अंत में आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक नागरिकों से ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने तथा भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी उपक्रमों को सहयोग देने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here