Home Breaking News भिसी थाना क्षेत्र में लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भिसी थाना क्षेत्र में लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

45

भिसी थाना क्षेत्र में लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा



हत्या कर शव दफनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर | विशेष रिपोर्ट
भिसी पुलिस थाना क्षेत्र से 17 जनवरी 2026 से लापता 22 वर्षीय युवक की हत्या कर सबूत मिटाने के सनसनीखेज मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जघन्य स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर, भिसी पुलिस एवं साइबर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उजागर हुआ है।

दिनांक 19/01/2026 को शिकायतकर्ता सौ. गीता ज्ञानेश्वर मेश्राम ने भिसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र बादल ज्ञानेश्वर मेश्राम (उम्र 22 वर्ष) दिनांक 17/01/2026 को सुबह 10:45 बजे उमरेड में सर्विसिंग के लिए दी गई मोटरसाइकिल लेने जा रहा हूँ कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर भिसी थाने में मिसिंग अपराध क्रमांक 03/2026 दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम, भिसी पुलिस तथा साइबर पुलिस की सहायता से गोपनीय सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर जब गहन जांच की गई, तो यह सामने आया कि लापता युवक की निर्मम हत्या कर सबूत नष्ट किए गए हैं।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी
(1) देवानंद गोवर्धन श्रीरामे उम्र 40 वर्ष, निवासी मिनझरी
(2) आरिफ उस्मान खान पठाण उम्र 32 वर्ष, निवासी नेताजी वार्ड, चिमुर, हाल मुकाम मिनझरी
और (3) सौरभ सुभाष चौधरी उम्र 22 वर्ष, निवासी मिनझरी
ने आपसी साजिश रचकर मृतक बादल मेश्राम को “पसंद की लड़की से मिलवाने और वशीकरण” का झांसा देकर आरोपी क्रमांक 1 के खेत, मुरमार–मिनझरी जंगल क्षेत्र में ले गए।
वहाँ नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर बादल मेश्राम की हत्या की गई, इसके बाद शव को जंगल के नाले के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को अलग-अलग स्थानों पर फेंककर पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया। प्रथम दृष्टया जांच में यह पूरी साजिश सामने आई है।

यह महत्वपूर्ण और जटिल हत्या की गुत्थी पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर  मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक  ईश्वर कातकड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी चिमुर  दिनकर ठोसरे के मार्गदर्शन में सुलझाई गई।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे (स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर) के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश भोंगडे (थानेदार भिसी), सहायक पुलिस निरीक्षक बलराम झाडोकार, पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र वाघ, भारत थिटे, सर्वेश बेलसरे, हेड कॉन्स्टेबल नितिन साळवे, अमोल सावे, प्रसाद धुलगुंडे, हीरालाल गुप्ता, सतीश झिलपे, मंगेश चौधरी, स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर एवं साइबर पुलिस स्टेशन चंद्रपुर की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here