निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा: मुल पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा, 7.82 लाख का माल जब्त
मुल (चंद्रपुर):
निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले लोहे और सीमेंट की बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए मुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया माल और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 7,82,853 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
क्या है मामला?
दिनांक 06 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच आरोपी श्रीकांत कामीडवार ने मौजा नांदगांव, तहसील मुल स्थित आईएसपी कंपनी के गोदाम से बिना किसी पूर्व सूचना के निर्माण सामग्री चोरी कर ली। आरोपी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोदाम पहुंचा और वहां रखे माल में से—70 बंडल (700 बार) 10 एमएम स्टील, वजन 5.208 टन, कीमत 2,67,853 रुपये,अंबुजा कंपनी के 50 सीमेंट बैग, कीमत 15,000 रुपये,कुल 2,82,853 रुपये का माल चोरी कर लिया।
शिकायत मिलने पर मुल पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 248/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
6 घंटे में खुलासा
मुल पुलिस ने तकनीकी और कौशलपूर्ण जांच के आधार पर मात्र 6 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से पीसीआर प्राप्त कर आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल तथा वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 7,82,853 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजित आमले के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस निरीक्षक विजय राठोड़ के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस टीम में—सहायक पुलिस निरीक्षक सबोध वंजारी,पुलिस हवालदार भोजराज मुंडरे,पुलिस हवालदार इंदल राठोड़,पुलिस हवालदार सुनिल कुळमेथे,पुलिस आरक्षक गणेश मेश्राम,पुलिस आरक्षक संदीप चौधरी,पुलिस आरक्षक नरेश कोडापे
पुलिस आरक्षक वेदनाथ करंबे,पुलिस आरक्षक शंकर बोरसरे,पुलिस आरक्षक दिलीप आदे,शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सख्त संदेश गया है कि चोरी जैसे अपराधों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।