Home Breaking News घुग्घुस के नगर परिषद का शर्मनाक हालात!

घुग्घुस के नगर परिषद का शर्मनाक हालात!

49

घुग्घुस के नगर परिषद का शर्मनाक हालात!



महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय से सड़क पर बह रहा गंदा पानी


गंदे, बदबूदार पानी और मच्छरों से लोग त्रस्त


घुग्घुस | शहर के साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए6 बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शौचालय से निकलने वाला गंदा और बदबूदार पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल गई है और नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
सड़क पर गंदे पानी का तालाब, लोगों का चलना मुश्किल हो गया स्थानीय लोगों के अनुसार शौचालय का सांडपानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे वहां गंदे पानी का तालाब बन गया है। बाजार क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं, लेकिन इस गंदगी के कारण लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंदे,बदबूदार पाणी और मच्छरों का आतंक से सड़क पर जमा गंदे पानी मे हरी काई की मोटी परत जम गई है, जिससे पूरे इलाके में तीखी बदबू फैल रही है। फिसलकर गीरने कि स्थिति बनी है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे आसपास का क्षेत्र स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है।
महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए इस शौचालय को लेकर अब व्यापारी और स्थानीय नागरिकों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई इस सुविधा की देखभाल और सफाई पूरी तरह से नजरअंदाज की जा रही है।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद प्रशासन इस गंभीर समस्या के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
नागरिकों की चेतावनी है की तुरंत सफाई नहीं हुई तो नगर परिषद मे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा आंदोलन छेड़ने कि चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों कि मांग है कि सड़क पर जमा गंदे पानी को तुरंत हटाया जाए।
पूरे क्षेत्र की सफाई कराई जाए। सांडपानी की स्थायी निकासी व्यवस्था बनाई जाए।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर परिषद के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
अब बड़ा सवाल — क्या प्रशासन जागेगा या लोगों को इसी गंदगी में जीने पर मजबूर होना पड़ेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here