चंद्रपुर मे फुले–आंबेडकर जयंती से पहले शहर की सफाई की मांग
युवती जिलाध्यक्ष माधुरी कटकोजवार ने उठाया मुद्द
चंद्रपुर :
महात्मा ज्योतिबा फुले और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती से पहले चंद्रपुर शहर की सफाई को लेकर मांग तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) की युवती जिला अध्यक्ष माधुरी कटकोजवार ने नगर निगम से शहर के प्रमुख रास्तों और चौकों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी शहर में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
माधुरी कटकोजवार ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों की समय रहते सफाई की जाए, ताकि कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र वैद्य के मार्गदर्शन और शहर जिलाध्यक्ष बेबीताई उईके के नेतृत्व में जल्द ही नगर निगम आयुक्त और महापौर से मुलाकात कर इस मांग को औपचारिक रूप से रखा जाएगा।
इस मांग के बाद अब यह देखना होगा कि चंद्रपुर महानगरपालिका इस दिशा में क्या कदम उठाती है और जयंती समारोह से पहले शहर की सफाई व्यवस्था कितनी दुरुस्त होती है।