Home Breaking News चंद्रपुर शहर में अस्पताल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर शहर में अस्पताल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

242

चंद्रपुर शहर में अस्पताल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार



स्थानीय अपराध शाखा की त्वरित कार्रवाई; चोरी की रकम बरामद


चंद्रपुर (संवाददाता):
चंद्रपुर शहर के दिक्षीत एवं पंचशील वार्ड क्षेत्र स्थित डॉ. मुंधड़ा अस्पताल में हुई चोरी की घटना का स्थानीय अपराध शाखा ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 05 अप्रैल 2026 को फरियादी मनिष गोपाल मुंधड़ा (उम्र 48 वर्ष, निवासी दिक्षीत वार्ड, चंद्रपुर) ने पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 04 अप्रैल की सुबह अस्पताल में नियमित जांच के बाद वह घर चले गए थे। इसी दौरान रात के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल के केबिन में घुसकर लकड़ी की अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
इस शिकायत के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305 (अ), 331 (3), 331 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक विनोद भुरले और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी श्रीकांत उर्फ बट्टुत्या राजू चुनारकर (23 ) निवासी आनंदनगर, महाकाली कॉलरी, चंद्रपुर) को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके पास से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई। आगे की जांच के लिए आरोपी को चंद्रपुर शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस मामले में दूसरा आरोपी अतुल उर्फ मुजोर विकास राणा (उम्र 25 वर्ष, निवासी शामनगर, चंद्रपुर) अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
इस घटना के बाद शहर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं नागरिकों ने कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here