Home Breaking News  चंद्रपुर में अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश; 63 मवेशियों सहित 58.20 लाख...

 चंद्रपुर में अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश; 63 मवेशियों सहित 58.20 लाख का माल जब्त

440

 चंद्रपुर में अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश; 63 मवेशियों सहित 58.20 लाख का माल जब्त



स्थानीय अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई; 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 के खिलाफ मामला दर्ज


चंद्रपुर (संवाददाता):
चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, शहर में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने 63 मवेशियों सहित कुल 58,20,000 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल 11 आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दि. 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के आदेशानुसार स्थानीय अपराध शाखा की टीम शहर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एम.ई.एल. नाका, मुल रोड, चंद्रपुर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान दो ट्रकों में अवैध रूप से पशुओं की तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से 2 ट्रक, एक पायलट वाहन, 5 मोबाइल फोन और 63 मवेशियों को अपने कब्जे में लिया। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 58,20,000 रुपये आंकी गई है।

 आरोपीयों के नाम:
शेख हाशेम शेख मोला (उम्र 27 वर्ष, चालक, निवासी जयनूर, ता. आसिफाबाद, तेलंगाना)
मोसीन बेग मुबारक बेग (उम्र 29 वर्ष, निवासी जयनूर, ता. आसिफाबाद, तेलंगाना)
शेख अंसारी अशरफ मियां (उम्र 30 वर्ष, चालक, निवासी मबडकीतांडा, थाना बेगाबाद, जिला गिरिडीह, झारखंड)
समीर खान करीब खान (उम्र 18 वर्ष, निवासी गडचांदुर, जिला चंद्रपुर)
शेख जुनेद साबिर हुसैन (उम्र 19 वर्ष, निवासी संतोषनगर, बैरमपुरा, अहमदाबाद, गुजरात)
इम्रान कुरेशी (निवासी गडचांदुर, चंद्रपुर)
सादिक कुरेशी (निवासी गडचांदुर, चंद्रपुर)
आवेश कुरेशी (निवासी गडचांदुर, चंद्रपुर)
सोहल (निवासी गोयगांव, ता. राजुरा, जिला चंद्रपुर)
वसीम कुरेशी (निवासी राष्ट्रीय रयतवारी कोलरी, चंद्रपुर)

 जब्त किया गया माल:
पायलटिंग हेतु एक सफेद चारपहिया वाहन (क्रमांक TS-04-EU-5625),ट्रक क्रमांक MH-34-AV-0379,ट्रक क्रमांक TS-07-UG-3645,5 मोबाइल फोन,63 मवेशी जब्त किए गए मवेशियों को सुरक्षा की दृष्टि से प्यार फाउंडेशन, छोटा नागपुर, जिला चंद्रपुर में रखा गया है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ने किया, जबकि उनके मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक विनोद भुरले और सुनील गौरकार सहित पुलिस स्टाफ — नितीन सालवे, नितीन कुरेकार, सुभाष गोहोकार, सतीश अवथरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, दीपक डोंगरे, इमरान खान, प्रमोद कोटनाके, हिरालाल गुप्ता, किशोर वाकाटे, शशांक बदामवार, प्रसाद धुलगंडे — तथा साइबर सेल के कार्तिक खनके और उमेश रोडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

 इस घटना से जिले में सक्रिय अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि ऐसे अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here