चंद्रपुर में बड़ी कार्रवाई: 27 मवेशियों के साथ 31 लाख का माल जब्त,
1 गिरफ्तार – 5 के खिलाफ केस दर्ज
चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 12 अप्रैल 2026:
चंद्रपुर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 मवेशियों सहित करीब 31 लाख रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के निर्देश पर शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत जुआ, चोरी और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पडोली से घुग्घुस जाने वाले मार्ग पर दत्त मंदिर, खुटाळा क्षेत्र में जाल बिछाया।
छापेमारी के दौरान Ashok Leyland कंपनी के एक ट्रक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 27 मवेशियों (17 गाय और 10 बैल) को बरामद किया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कुल 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं:
दानिश अब्दुल हमीद कुरेशी (22), सावली, चंद्रपुर
समीर उर्फ सोहेल, तेलंगाना,सादिक कुरेशी, गडचांदूर
समीर खान, राजुरा,अजीम उर्फ अजू शेख, तेलंगाना
जब्त किया गया सामान
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित माल जब्त किया:
ट्रक (अशोक लेलैंड) – ₹20,00,000
मारुति स्विफ्ट डिजायर कार – ₹5,00,000
27 मवेशी – ₹5,40,000,2 मोबाइल फोन
कुल जब्ती: ₹31,00,000
मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
बरामद सभी मवेशियों को सुरक्षा के मद्देनजर प्यार फाउंडेशन में रखा गया है।
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।
फिलहाल इस मामले की आगे की जांच पडोली पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
चंद्रपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध पशु तस्करी और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जाएगा।