Home Breaking News चंद्रपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर बड़ा सुझाव

चंद्रपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर बड़ा सुझाव

118

चंद्रपुर में बढ़ती गर्मी को लेकर बड़ा सुझाव



स्कूल-कॉलेज के समय में बदलाव की मांग


सुबह 10 बजे तक ही कक्षाएं संचालित करने की सिफारिश


चंद्रपुर/घुग्घुस
जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्यव्यवसाय मंत्री व विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।

जिलाधिकारी को लिखा पत्र

आ. सुधीर मुनगंटीवार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शैक्षणिक संस्थानों के समय में तत्काल बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उष्माघात का बढ़ता खतरा

चंद्रपुर जिला राज्य के सबसे अधिक तापमान वाले क्षेत्रों में शामिल है। वर्तमान में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दोपहर के समय स्कूल से घर लौटते वक्त विद्यार्थियों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। इससे उष्माघात (सन स्ट्रोक) और अन्य गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

सुबह की पाली में स्कूल चलाने का प्रस्ताव
मुनगंटीवार ने सुझाव दिया है कि जिले के सभी सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों व महाविद्यालयों का समय अस्थायी रूप से बदलकर सुबह की पाली में किया जाए और कक्षाएं अधिकतम सुबह 10 बजे तक समाप्त कर दी जाएं।
प्रशासन से त्वरित निर्णय की मांग

उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को इस विषय पर तुरंत सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
गौरतलब है कि चंद्रपुर में हर साल गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यह कदम छात्रों के हित में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here