Home Breaking News चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: 21 गोवंश से भरे दो पिकअप वाहन...

चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: 21 गोवंश से भरे दो पिकअप वाहन पकड़े, 24.25 लाख का माल जब्त

115

चंद्रपुर LCB की बड़ी कार्रवाई: 21 गोवंश से भरे दो पिकअप वाहन पकड़े, 24.25 लाख का माल जब्त



चंद्रपुर | दिनांक: 27 अप्रैल 2026 चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़कर 21 गोवंश को मुक्त कराया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।LCB के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों के जरिए गोवंश को कत्तल के उद्देश्य से बगड़खिड़की वार्ड, चंद्रपुर की ओर ले जाया जा रहा है। इस आधार पर 27 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 5:00 बजे रामाला बगीचा के पास रेलवे फाटक के समीप जाल बिछाकर दोनों वाहनों (MH 34 BZ 6959 और MH 32 AJ 3442) को रोका गया।वाहनों की जांच में 15 गाय और 6 बैल (कुल 21 गोवंश) अत्यंत क्रूर स्थिति में ठूंसे हुए पाए गए। सभी पशुओं के पैर और मुंह रस्सियों से कसकर बांधे गए थे तथा उनके लिए न तो चारा था और न ही पानी की कोई व्यवस्था।

चालकों के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या पशु चिकित्सकीय प्रमाण पत्र नहीं मिला। जांच में सामने आया कि ये गोवंश गड़चिरोली जिले के कोरची क्षेत्र से गडचिरोली/गड्रपुर की ओर कत्तल के लिए ले जाए जा रहे थे।

जब्त किया गया माल कुल कीमत: 24.25 लाख रुपये,दो पिकअप वाहन – 20,00,000 रुपये,21 गोवंश – 3,80,000 रुपये,तीन मोबाइल फोन – 48,000 रुपये है

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है: संतोष रामभाऊ थोरात (52 वर्ष), निवासी चंद्रपुर ,एजाज असलम बेग (38 )वसीम नबी कुरेशी (38 वर्ष), निवासी बगड़खिड़की वार्ड, चंद्रपुर आरोपी गिरफतार हुए

इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें शामिल हैं:पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1976 (संशोधित 2015)भारतीय न्याय संहिता (BNS)

मुक्त कराए गए सभी गोवंश को उपचार और देखभाल के लिए प्यार फाउंडेशन में भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में LCB टीम द्वारा अंजाम दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here