घुग्घुस मे रेल्वे उडान पुल का विधायक किशोर जोरगेवार ने किया निरीक्षण
90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा,पुल जल्द यातायात के लिए सुचारू करने का निर्देश
घुग्घुस / चंद्रपुर जिला के घुग्घुस शहर में स्थित राजीव रतन चौक जी-39 रेल्वे गेट पर 30 करोड का निर्माणाधीन फ्लाईओवर का शनिवार को चंद्रपुर
विधानसभा विधायक किशोर जोरगेवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परेशानी तीन दशकों थी परंतु उसके बाद काम सूरू होकर पिछले तीन चार वर्ष में पुल का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है,जबकि फिलहाल पैचवर्क,वेट टेस्टिंग,अंतिम तकनीकी प्रक्रिया और कुछ छोटे कार्य शेष हैं। जिसके कारण पुल के उद्घाटन को दुसरी बार रोक दिया गया है। आनेवाले 8/10 दिन बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथो से उद्घाटन होने जानकारी विधायक जोरगेवार ने दिया।
विधायक किशोर जोरगेवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कर पुल को जल्द से जल्द आम जनता को यातायात के लिए शुरू किया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्याधिकारी निलेश राजनकर, वणी क्षेत्र के वेकोलि के मुख्य महाप्रबंधक करमरकर,महारेल के श्रीकांत पंचवटी, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के उपअभियंता राठोड सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,नगरसेवक,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक जोरगेवार ने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बनाए रखते हुए नागरिकों के आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर शुरू होने के बाद क्षेत्र की यातायात समस्या काफी हद तक कम होगी और स्कुली छाञ,पेशंट,काम पर आने जाने वाले मजदूर, दुकानदार,भाजी पाला,फल विक्रेता,कर्मचारी,प्रवासी अन्य लोगों को सुरक्षित, तेज एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने पुल निर्माण की गुणवत्ता,उपयोग में लाई गई सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को वेट टेस्टिंग,ट्रायल प्रक्रिया के दौरान सभी तकनीकी पहलुओं की कड़ाई से जांच करने तथा आवश्यक सुधार कार्य तुरंत पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विधायक किशोर जोरगेवार ने प्रशासन से यह भी कहा कि भविष्य में नागरिकों को यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे।वही ग्रामीण अस्पताल को भी जल्द सुरू करने का उन्होंने आश्वासन दिया।
लोहा पुल का भी किया निरीक्षण
इस दौरान विधायक किशोर जोरगेवार ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के साथ रेल्वे लोहा पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पुल शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में आवाजाही अधिक सुरक्षित व सुगम होगी।
निरीक्षण के दौरान वेकोलि अधिकारी, कर्मचारी,व्यापारी मंडल,कर्मचारी ,के सभी पार्टि के पदाधिकारी,कार्यकर्ता शासकीय ,प्रशासकीय अधिकारी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक लोग , सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।