Home Breaking News NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

69

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार आंदोलन



विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग


चंद्रपुर :()NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर चंद्रपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार आंदोलन किया गया। यह आंदोलन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष लहामगे के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ तीव्र रोष व्यक्त किया।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

इस आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष Anirudh Wankar, महिला कांग्रेस अध्यक्षा अॅड. कुंदा जेणेकर, अश्विनी खोब्रागडे, प्रवीण पडवेकर, रामू तिवारी, गोपाल अमृतकर, शहजाद अहमद, रामकृष्ण कोंड्रा, प्रणय धोबे, अतुल पिंपळकर, शफक शेख, राहुल घोटेकर, राहुल चौधरी, तवंगर खान, वसंत देशमुख, अनिल नरुले, देवानंद लांडगे, दीपक मित्रा, अनिल सुरपाम, स्वप्नील कांबळे, गुंजन येरमे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि विद्यार्थियों की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा NEET परीक्षा में हुए कथित गैरप्रकारों की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here