Home Breaking News घुग्घुस शर्मसार: डरा-धमका कर छात्रा से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी कमल पांडे पर...

घुग्घुस शर्मसार: डरा-धमका कर छात्रा से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी कमल पांडे पर SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज

736

घुग्घुस शर्मसार: डरा-धमका कर छात्रा से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी कमल पांडे पर SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज



 शास्त्री नगर इलाके की सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार


मां और बहनों को जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखता था दरिंदा


चंद्रपुर/घुग्घुस
शहर के शास्त्री नगर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद खौफनाक और घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां एक २३ वर्षीय कॉलेज छात्रा को बंधक बनाकर, डरा-धमका कर उसके साथ बार-बार जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर घुग्घुस पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायालय ने आरोपी को जेल पाश किया है।

विश्वास का कत्ल: परिचित होने का उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बी.एससी. द्वितीय वर्ष की छात्रा है और चिंतामणी महाविद्यालय में पढ़ती है। आरोपी की पहचान **कमल पांडे** के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता के परिवार का परिचित था और उसका घर पर आना-जाना था। आरोपी को अच्छी तरह पता था कि युवती अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंध रखती है। इसी का फायदा उठाकर उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

वारदात का खौफनाक घटनाक्रम

२६ अप्रैल की रात पहली दरिंदगी:** रात के वक्त जब पीड़िता घर के पीछे बने गोठे में गाय का दूध निकाल रही थी, तभी आरोपी कमल पांडे कंपाउंड फांदकर अंदर घुस आया। उसने जबरन युवती के बाल पकड़े, मुंह दबाया और गोठे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी।
दरिंदगी का सिलसिला:** आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने २८ अप्रैल और १ मई को भी पीड़िता को अकेले पाकर डराया-धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

बहनों पर भी थी बुरी नजर: आरोपी ने पीड़िता का मुंह बंद रखने के लिए उसकी छोटी बहनों के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी थी। इस खौफ के कारण सहमी हुई छात्रा कई दिनों तक घुटती रही और किसी को कुछ नहीं बता सकी।

ऐसे फूटा आरोपी के पाप का घड़ा

७ मई को पीड़िता की मां घर लौटीं, लेकिन बीमारी के कारण छात्रा उन्हें कुछ बता नहीं पाई। १४ मई की सुबह** जब आरोपी कमल पांडे शिव नगर घुग्घुस निवासी बार बार घर के पीछे संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया, तो मां और बहनों को शक हुआ। इसके बाद फूट-फूट कर रोते हुए पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
तुरंत एक्शन:* परिवार ने बिना वक्त गंवाए तुरंत डायल ११२पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शातिर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

घुग्घुस पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी कमल पांडे के खिलाफ **भारतीय न्याय संहिता (BNS)और SC/ST एक्ट की निम्नलिखित धाराओं के तहत एफआईआर (क्र. ०१७३) दर्ज की गई है।
BNS (भारतीय न्याय संहिता धारा ६४(२), ३५१(२), ३२९(४) |जबरन दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना
|SC/ST अधिनियम अत्याचार निवारण की विभिन्न धाराएं जातिसूचक और लक्षित अत्याचार करने जैसे मामला दर्ज किया गया।

यह मामला १४ मई २०२६ की रात १०:४० बजे दर्ज किया गया है। घुग्घुस पुलिस प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार करके चंद्रपुर जिला न्यायालय में पेश किया। जहा न्यायालय ने‌ आरोपी को चंद्रपुर जिला कारागृह पास किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here