Home Breaking News CEIR पोर्टल की मदद से माजरी पुलिस ने खोजे 7 गुम मोबाइल,...

CEIR पोर्टल की मदद से माजरी पुलिस ने खोजे 7 गुम मोबाइल, मालिकों को किए वापस

96

CEIR पोर्टल की मदद से माजरी पुलिस ने खोजे 7 गुम मोबाइल, मालिकों को किए वापस



भद्रावती/चंद्रपुर। माजरी पुलिस स्टेशन ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से 7 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, माजरी थाना क्षेत्र से गुम हुए मोबाइल फोन की जानकारी CEIR पोर्टल पर दर्ज की गई थी। तकनीकी जांच के दौरान इन मोबाइलों का लोकेशन चंद्रपुर (महाराष्ट्र) तथा मध्यप्रदेश में मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी सात मोबाइल फोन बरामद कर सुरक्षित रूप से उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने माजरी पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इन लोगों को मिले उनके मोबाइल

प्रफुल चवरे (वालधर्डी) – Vivo Y28

राहुल तलांडे (पळसगाव) – Vivo Y90

दीपक कुमार निराला (कुचना) – Realme RMX3998

ग्यानचंद बहादूर (माजरी कोलरी) – Vivo T3x

 सजेंद्र खर्यात (कुचना) – Xiaomi Mi 11 Lite

 प्रकाश केवट (माजरी कोलरी) – Redmi मोबाइल

राम शर्मा (माजरी कोलरी) – Realme RMX3242

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी (सपोनि) सुबोध वंजारी ने किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी (वरोरा) संतोष बाकल के मार्गदर्शन में माजरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

जनता से पुलिस की अपील

माजरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजार और बस स्टैंड आदि पर मोबाइल फोन को शर्ट की ऊपरी जेब में न रखें, क्योंकि ऐसे स्थानों पर मोबाइल चोरी या गुम होने की संभावना अधिक रहती है। यदि मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं, उसी नंबर का नया सिम कार्ड प्राप्त करें तथा दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here