Home Breaking News घुग्घुस के 8 वर्षीय विहान जीवने ने रचा इतिहास,

घुग्घुस के 8 वर्षीय विहान जीवने ने रचा इतिहास,

37

घुग्घुस के 8 वर्षीय विहान जीवने ने रचा इतिहास,



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ सम्मानित


सिर्फ 51 सेकंड में 58 चित्रों की पहचान कर बनाया इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अद्भुत स्मरणशक्ति से बढ़ाया चंद्रपुर का गौरव


घुग्घुस | 21 जुलाई

घुग्घुस निवासी एवं वेकोलि (WCL) के गौरी कोलियरी में कार्यरत कर्मचारी प्रवीण जीवने के 8 वर्षीय पुत्र विहान जीवने ने अपनी असाधारण स्मरणशक्ति और एकाग्रता के दम पर इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर जिले और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

नागपुर में 19 जुलाई को मिडब्रेन अकादमी द्वारा आयोजित “इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान समारोह-2026” में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों विहान को सम्मानचिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया।

51 सेकंड में 58 चित्रों की पहचान

महज 8 वर्ष की आयु में विहान जीवने ने आंखों पर पट्टी बांधकर मात्र 51 सेकंड में 58 अलग-अलग चित्रों की सही पहचान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

पहचाने गए चित्रों में 15 भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, 11 पक्षी, 24 जानवर तथा 8 प्रकार के फल शामिल थे। आंखों पर पट्टी बंधी होने के बावजूद विहान की अद्भुत याददाश्त, एकाग्रता और तेज पहचान क्षमता ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विहान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से घुग्घुस, चंद्रपुर और पूरे विदर्भ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार, शिक्षक, मित्रों तथा स्थानीय नागरिकों ने विहान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here