Home Breaking News सीमेंट कैप्सूल ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत

सीमेंट कैप्सूल ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत

272

सीमेंट कैप्सूल ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत



कार चालक की मौके पर मौत


घुग्घुस-गडचांदूर मार्ग पर दर्दनाक हादसा; पत्नी गंभीर घायल, मुआवजे को लेकर कुछ देर चक्काजाम


घुग्घुस। घुग्घुस-धानोरा-गडचांदूर मार्ग पर सोमवार शाम करीब 7 बजे सीमेंट कैप्सूल ट्रक और कार के बीच हुए भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट कैप्सूल ट्रक क्रमांक MH-34-BG-3849 और कार क्रमांक MH-34-BF-5626 एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहन ओवरटेक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक कैप्सूल ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद ट्रक की चपेट में आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के चारों पहिए ऊपर उठ गए।

इस दर्दनाक हादसे में चंद्रपुर निवासी दिनकर सालवे (39) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में उनके साथ मौजूद पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कुछ समय के लिए सड़क पर चक्काजाम आंदोलन किया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद रास्ता यातायात के लिए खोल दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही घुग्घुस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। हादसे के वास्तविक कारणों और वाहन चालकों की भूमिका की जांच घुग्घुस पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here