Home Breaking News कन्हालगांव में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कन्हालगांव में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

106

कन्हालगांव में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी



नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित


नितेश केराम

कन्हालगांव। मौजा कन्हालगांव में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में सरपंच सौ. सुरेखाताई विनोदजी नवले, उपसरपंच श्री विनोदजी नरहरी नवले, कांग्रेस कमेटी के तालुका अध्यक्ष श्री उत्तररावजी पेचे, किसान संगठन के नेता तथा पूर्व सरपंच श्री अरुण पा. नवले, पुलिस पाटील गोवर्धनजी मडावी, पूर्व सरपंच दामोदर पा. मालेकार, कन्हालगांव प्राथमिक शाला के मुख्याध्यापक श्री वाभीटकर सर, किसान संगठन के कार्यकर्ता राजेश नवले, हनुमान मंदिर समिति की अध्यक्ष सौ. मंदाताई नवले, किसान संगठन के कार्यकर्ता श्री शांतारामजी देरकर, समाजसेवक डॉ. प्रमोदजी परचाके, पुलिस निरीक्षक वाघविये मैडम सहित तुळशीदास पा. टेकाम, भास्कर पा. भोयर, सूरज ढासले तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं जन्माष्टमी की थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की इन प्रस्तुतियों को उपस्थित नागरिकों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कन्हालगांव की सरपंच सौ. सुरेखाताई नवले ने अपने संबोधन में कहा कि कन्हालगांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है, यह उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके बाद उपसरपंच श्री विनोदजी नवले ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों, ग्रामीणों, नागरिकों और आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here