Home Breaking News बल्लारपुर व्यापारी मंडल ने बैल पोला उत्सव पर किसानों का किया सत्कार

बल्लारपुर व्यापारी मंडल ने बैल पोला उत्सव पर किसानों का किया सत्कार

53

बल्लारपुर व्यापारी मंडल ने बैल पोला उत्सव पर किसानों का किया सत्कार



व्यापारी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मौजूदगी में हुआ विशेष सम्मान समारोह


बल्लारपुर। बैल पोला उत्सव के शुभ अवसर पर बल्लारपुर व्यापारी मंडल की ओर से विशेष सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में किसानों का सम्मान कर उन्हें बैल पोला पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में व्यापारी मंडल के अध्यक्ष राकेश सोमाणी, कार्याध्यक्ष इब्राहिम जवेरी, सचिव प्रशांत मांद्रे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काबरा, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र आर्य, उपाध्यक्ष सोमेश खंडेलवाल, सहसचिव गुणवंत जीवतोडे, फेम प्रमुख रमेश ला लावणी सहित वरिष्ठ व्यापारी सुरेश मालू, रमेश मुंडे, सुनील मुंडे, जगदीश काबरा और सुनील काबरा उपस्थित रहे।

इसके अलावा जय तिलोकणी, गौरव अट्टल, मयूर सांखला और राज भारद्वाज सहित अन्य व्यापारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस अवसर पर नगरसेवक सुमित उर्फ गोलू डोहणे, नगरसेवक प्रणित सातपुते, नंदकिशोर सातपुते, रघुवीर सोमाणी, शाहिद शेख, रिकी शर्मा, चिंटू भोगले, सुधाकर पारधी तथा मास्टर श्लोक सोमाणी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक उपस्थित रहे।

बैल पोला से किसानों और पशुधन के प्रति कृतज्ञता

व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बैल पोला किसानों और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। खेती के कार्यों में बैलों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की परंपरा इस त्योहार से जुड़ी हुई है।

उन्होंने बैल पोला पर्व के माध्यम से भाईचारे, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए बल्लारपुरवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया और समारोह का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here