Home Breaking News चंद्रपुर में अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 528 लोगों पर प्रतिबंधात्मक...

चंद्रपुर में अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 528 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

77

चंद्रपुर में अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 528 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई



BNSS की धारा 126 और 129 के तहत विशेष अभियान; ब्रह्मपुरी और मूल में भी जल्द चलेगा प्रिवेंटिव कैंप


चंद्रपुर, 11 सितंबर 2026। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगाम कसने के लिए चंद्रपुर पुलिस द्वारा विशेष प्रतिबंधात्मक अभियान (Preventive Action Camp) चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे की प्रत्यक्ष मौजूदगी में जिले के विभिन्न पुलिस उपविभागों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 129 के अंतर्गत अब तक कुल 528 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।
उपविभागवार कार्रवाई
16 जुलाई 2026 – वरोरा: 108 लोगों पर कार्रवाई
27 अगस्त 2026 – वरोरा: 112 लोगों पर कार्रवाई
3 सितंबर 2026 – चंद्रपुर: 135 लोगों पर कार्रवाई
7 सितंबर 2026 – राजुरा: 74 लोगों पर कार्रवाई
9 सितंबर 2026 – चिमूर: 99 लोगों पर कार्रवाई
कुल – 528 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
ब्रह्मपुरी और मूल में भी होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार अभियान के अगले चरण में ब्रह्मपुरी और मूल उपविभागों में आगामी दो दिनों के भीतर विशेष प्रिवेंटिव कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले तथा संदिग्ध एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रपुर पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समाज में अशांति फैलाने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here