Home Breaking News चंद्रपुर पुलिस दल को मिली नई ताकत, 14 नए पुलिस वाहनों का...

चंद्रपुर पुलिस दल को मिली नई ताकत, 14 नए पुलिस वाहनों का लोकार्पण आज

92

चंद्रपुर पुलिस दल को मिली नई ताकत, 14 नए पुलिस वाहनों का लोकार्पण आज

चंद्रपुर: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम, तेज एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से चंद्रपुर जिला पुलिस दल में 14 नए वाहन शामिल किए गए हैं। जिला नियोजन समिति (DPC) से प्राप्त निधि से खरीदे गए इन वाहनों का लोकार्पण समारोह 19 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे पुलिस मुख्यालय, चंद्रपुर में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का लोकार्पण महाराष्ट्र राज्य के आदिवासी विकास मंत्री तथा चंद्रपुर जिले के पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके के शुभहस्ते किया गया।

कार्यक्रम में चंद्रपुर महानगरपालिका की महापौर संगिता राजेंद्र खांडेकर, सांसद नामदेव किरसान, सांसद प्रतिभा सुरेश धानोरकर, विधान परिषद सदस्य अभिजित वंजारी, सुधाकर अडबाले और अरुण लखानी, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, विजय वडेट्टीवार, कीर्तिकुमार उर्फ बंटी भांगडिया, किशोर जोरगेवार, करण देवतले और देवराव भोंगळे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिलाधिकारी वसुमना पंत (IAS), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह (IAS) तथा चंद्रपुर महानगरपालिका आयुक्त अकुनुरी नरेश (IAS) की भी प्रमुख उपस्थिति रही।

चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी (IPS) और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, साथ ही जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

नए वाहनों के पुलिस दल में शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्त, त्वरित कार्रवाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

चंद्रपुर पुलिस का संदेश — “सक्षम पुलिस दल, सुरक्षित चंद्रपुर!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here