घुग्घूस नगर पालिका में कांग्रेस की धमाकेदार जीत! अध्यक्ष पद समेत 11 सीटों पर कब्ज़ा
घुग्घूस :
घुग्घूस नगर पालिका के हालिया चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त विजय हासिल की। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 20 दिसंबर को मतदान हुआ और 21 दिसंबर को मतगणना में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की।
कांग्रेस ने 11 पार्षद पदों और नगराध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाया, जिससे भाजपा को करारा झटका लगा। दीप्ती सोनटक्के अब घुग्घूस की नई नगराध्यक्ष होंगी।
चुने गए पार्षदों की सूची—
वार्ड 1 : रवीश सिंह, शुभांगी विक्की सारसर (राष्ट्रवादी – घड़ी)
वार्ड 2 : श्रीनिवास कनूर (कांग्रेस), मालाताई मेश्राम (निर्दलीय)
वार्ड 3 : राजू रेड्डी, आशा पानघाटे (कांग्रेस)
वार्ड 4 : विवेक बोधे, चैताली सातपुते (भाजपा)
वार्ड 5 : रोशन पचारे, अर्चना सारोकर (कांग्रेस)
वार्ड 6 : दिलीप पिट्टलवार, श्रुतिका कलवल (कांग्रेस)
वार्ड 7 : मधुताई तिवारी, गणेश पिंपळशेंडे (भाजपा)
वार्ड 8 : नुरुल सिद्दीकी, संगीता पेंदोर (कांग्रेस)
वार्ड 9 : वैशाली ढवस, मीना मोरपक्का (भाजपा)
वार्ड 10 : वैशाली चिकनकर (कांग्रेस), पंकज धोटे (निर्दलीय)
वार्ड 11 : आशिष मासिरकर (भाजपा), पल्लवी घुले (कांग्रेस)
इस चुनाव में 54.60 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस पर भरोसा जताया। इस जीत से घुग्घूस में खुशी का माहौल है और इसे नए राजनीतिक युग की शुरुआत माना जा रहा है।