हिन्दुस्तान कांटा घर के पीछे चल रहा कोयले का काला कारोबार
ट्रक की सील तोड़कर मलाईदार कोयले की हेराफेरी, प्रशासन मौन!
वणी | प्रतिनिधि
वणी तहसील में कोयला तस्करी का नया और खतरनाक खेल सामने आया है। वणी पुलिस थाना अंतर्गत लालपुलिया–चिखलगांव परिसर में वैध–अवैध कोल डिपो की आड़ में कोयला मिक्सिंग और हेराफेरी का काला कारोबार खुलेआम प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है।
सूत्रों के अनुसार हिन्दुस्तान कांटा घर के पीछे से बबलु और रवि की जोड़ी ने कोयला तस्करी का संगठित धंधा शुरू कर दिया है, जो अब बड़े स्तर पर फैलता जा रहा है।
RCPL वाशरी जाने वाले कोयले से छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक वेकोलि की कोयला खदानों से वणी–राजुर मार्ग पर स्थित RCPL वाशरी की ओर जाने वाले मलाईदार (उत्तम गुणवत्ता) कोयले से भरे ट्रकों की सील रास्ते में तोड़ी जाती है।
इन ट्रकों से अच्छा कोयला हिन्दुस्तान कांटा घर के पीछे खाली किया जाता है, और उसकी जगह कचरा कोयला भरकर दोबारा नई सील लगाकर ट्रक को वाशरी भेज दिया जाता है।
मलाईदार कोयले में बैड मटेरियल मिलाकर बाहरी राज्यों में सप्लाई हिन्दुस्तान कांटा घर के पीछे खाली किए गए अच्छे कोयले में बैड मटेरियल, चारफाइन मिलाकर उसे बाहरी राज्यों में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।
इस कोयला तस्करी के काले खेल से तस्कर करोड़ों की अवैध कमाई कर मालामाल हो रहे हैं।
पुलिस–प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
सबसे गंभीर सवाल यह है कि
👉 इतना बड़ा खेल वणी पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है,
👉 फिर भी कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं?
👉 क्या अधिकारियों की आँखें बंद हैं, या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है?
स्थानीय नागरिकों में चर्चा है कि बिना संरक्षण के यह खेल संभव ही नहीं है, जो पुलिस–प्रशासन की संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा करता है।
शासन और पावर प्लांट को भारी नुकसान
इस कोयला तस्करी से
➡️ शासन को लाखों–करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
➡️ नागपुर स्थित कोराडी पावर प्लांट में खराब गुणवत्ता का कोयला पहुंचने से बॉयलर जलने, महंगे कलपुर्जे खराब होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं।
➡️ कंपनी को करोड़ों–अरबों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
➡️ बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को महंगी बिजली खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
CBI / CID जांच की मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने
🔴 जिला प्रशासन,
🔴 यवतमाल पुलिस विभाग,
🔴 महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
से इस कोयला तस्करी पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही यह मांग भी जोर पकड़ रही है कि
➡️ पूरे मामले की CBI या CID से उच्चस्तरीय जांच कराई जाए,
➡️ बड़े तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो,
➡️ वणी क्षेत्र में चल रहे कोयले के काले खेल पर हमेशा के लिए लगाम लगाई जाए।