Home Breaking News  3717 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश! VUENOW कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

 3717 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश! VUENOW कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

76

 3717 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश! VUENOW कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार



 निवेशकों से “क्लाउड पार्टिकल” के नाम पर ठगी, EOW चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई


चंद्रपुर | 19 मार्च 2026 को
चंद्रपुर में आर्थिक गुन्हे शाखा (EOW) ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए VUENOW MARKETING SERVICES LIMITED कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

 गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवेंदरसिंग हकमसिंग खरौर (निवासी मोहाली, पंजाब) के रूप में हुई है।
क्या है पूरा घोटाले का मामला?
आरोपी ने कंपनी के माध्यम से “इंटरनेट डिवाइस डाटा सेंटर” में क्लाउड पार्टिकल खरीदने और किराए पर देने का लालच देकर निवेशकों को फंसाया।
इस स्कीम के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए।
लेकिन बाद में यह पूरी योजना ठगी साबित हुई
चौंकाने वाला आंकड़ा जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 14 अलग-अलग बैंक खातों के जरिए
3717 करोड़ 30 लाख 82 हजार 947 रुपये का लेन-देन किया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आरोपी को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया।
ICICI बैंक में जमा ₹28.99 करोड़ की रकम फ्रीज कर दी गई।

पुलिस कि कानूनी कार्रवाई
इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराएं।महाराष्ट्र जमाकर्ता संरक्षण अधिनियम 1999 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जांच किनके मार्गदर्शन में कि जा रही?

यह पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन
अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे
एसडीपीओ प्रमोद चौगुले
के मार्गदर्शन में जांचा जा रहा है।
जांच टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष शेगांवकर,पुलिस हवालदार सुरेश धाडसे,प्रभाकर तलांडे,उज्ज्वल साखरकर,विजू झरकर शामिल हैं।

निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट
आर्थिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ने सभी निवेशकों से अपील की है कि—अपने पैसे वापस पाने के लिए
वैध दस्तावेजों के साथ, निर्धारित फॉर्म भरकर
EOW चंद्रपुर कार्यालय में जमा करें

बड़ी बात:
चंद्रपुर में सामने आया यह घोटाला बताता है कि “डिजिटल निवेश” के नाम पर किस तरह लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है।
क्या इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आएंगे? जांच जारी है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here