Home Breaking News घुग्घुस वासियों का अल्टीमेटम: “अभी नहीं तो कभी नहीं”

घुग्घुस वासियों का अल्टीमेटम: “अभी नहीं तो कभी नहीं”

201

घुग्घुस वासियों का अल्टीमेटम: “अभी नहीं तो कभी नहीं”



7 अप्रैल को ‘चलो नगर परिषद’ आंदोलन का ऐलान


घुग्घुस / चंद्रपुर :
देश-विदेश में अत्यधिक प्रदूषित शहर के रूप में बदनाम हो चुके घुग्घुस में अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज़ नागरिकों ने अब सड़क पर उतरकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है।

घुग्घुस बचाओ संघर्ष समिति, सोच फाउंडेशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन और व्यापारी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल को शाम 4 बजे “चलो नगर परिषद” आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर शहर में माहौल गरमाता जा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासन के साथ पहली बैठक के बाद समस्याओं के समाधान के लिए एक और मौका दिया गया था, लेकिन अगर इस बार भी ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और अधिक उग्र, व्यापक और निर्णायक रूप लेगा।

आयोजकों ने नागरिकों से साफ कहा है कि केवल घर बैठकर शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। बदलाव के लिए डर छोड़कर सड़कों पर उतरना जरूरी है।

घुग्घुस को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि एकजुटता दिखाकर प्रशासन को जगाया जा सके।

“चलो नगर परिषद” आंदोलन को घुग्घुस के अस्तित्व की लड़ाई बताया जा रहा है, जो आने वाले दिनों में बड़ा रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here