चंद्रपुर : राज्य में अधिकारियो के तबादलों के क्रम में नागपुर महानगर पालिका की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंथ का भी तादबला हुआ है.चंद्रपुर मे नए जिलाधिकारी वसुमना पंत होगी।
गुरुवार को उनके तबादले का आदेश जारी हुआ उनकी जगह नागपुर मे अंकित को नियुक्त किये जाने का आदेश जारी हुआ है.
नागपुर महानगर पालिका में बतौर अतिरिक्त आयुक्त अपनी सेवाएं दे रही वसुमना पंथ का चंद्रपुर जिलाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है.. पंथ नागपुर मनपा में शिक्षा, स्वास्थ्य के ही साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रही थी. पंथ का तबादला चंद्रपुर जिलाधिकारी के रूप में हुआ है जबकि उनकी जगह छत्रपति संभाजी नगर में जिला परिषद् सीईओ के रूप में कार्यरत अंकित को नियुक्त किया गया है.