चंद्रपुर भद्रावती मे छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान (चरण-1)
चंद्रपुर: शासन की महत्वाकांक्षी योजना छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान (चरण-1) के तहत भद्रावती तहसील के चंदनखेड़ा गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने गांव में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं अड़चनों को गंभीरता से सुना। कई मामलों में तत्काल समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों में संतोष का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वसुमना पंत, जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव देशमुख, उपविभागीय अधिकारी (वरोरा) संदीप भस्के, तहसीलदार (भद्रावती) राजेश भंडारकर, गट विकास अधिकारी आशुतोष सपकाळ, गट शिक्षा अधिकारी प्रकाश महाकुलकर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी पूनम गेडाम, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी संजय आसुटकर, तालुका कृषि अधिकारी सुशील आडे तथा सहायक निबंधक चंद्रशेखर बोदड सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और उम्मीद जताई कि ऐसे शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होता रहेगा।