Home Breaking News गड़चिरोली बस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर घायल,

गड़चिरोली बस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर घायल,

111

गड़चिरोली बस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर घायल,



आमदार किशोर जोरगेवार ने परिजनों से मुलाकात कर बंधाया हौसला


मुरखला में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर


घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा


गड़चिरोली। गड़चिरोली जिले के मुरखला क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में घायल खणके और वरभे परिवार के सदस्यों से चंद्रपुर जिला आमदार किशोर जोरगेवार

उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की गई तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया गया।

मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि इस संकट की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस दुर्घटना में श्रीमती ललिता नीलकंठ खणके, वृषभ नीलकंठ खणके, श्रीमती जयश्री सचिन वरभे, श्री सचिन शामराव वरभे सहित परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।

इस अवसर पर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की गई। साथ ही यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि संकट की इस घड़ी में खणके और वरभे परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय नागरिक भी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here