Home Breaking News वरोरा में बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश से लाई जा रही विदेशी शराब की...

वरोरा में बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश से लाई जा रही विदेशी शराब की खेप जब्त, 5.15 लाख का माल बरामद

98

वरोरा में बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश से लाई जा रही विदेशी शराब की खेप जब्त, 5.15 लाख का माल बरामद



स्थानीय अपराध शाखा का छापा, दंपति गिरफ्तार, एक आरोपी फरार


चंद्रपुर |

चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने वरोरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाई जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ ली। पुलिस ने मौके से 5 लाख 15 हजार 858 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को स्थानीय अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए अवैध विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वरोरा थाना क्षेत्र के नंदोरी टी-पॉइंट पर घेराबंदी कर संदिग्ध टोयोटा एटियॉस (MH-01-BT-1087) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से मध्यप्रदेश से लाई गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

जब्त सामग्री : 29 पेटियों में रखी 353 बोतल (750 एमएल) विदेशी शराब, कीमत 1,83,858 रुपये,शराब परिवहन में प्रयुक्त टोयोटा एटियॉस कार, कीमत 3,00,000 रुपये,3 मोबाइल फोन, कीमत 30,000 रुपयेकुल जब्त माल की कीमत: 5,15,858 रुपये।

पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र जितेंद्र भाट (31), निवासी जलनगर, चंद्रपुर तथा दामिनी नरेंद्र भाट को गिरफ्तार किया है। वहीं सूर्या उर्फ सूरज परसंगे, निवासी जलनगर, चंद्रपुर, फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ वरोरा पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम की धारा 65(ई)(अ) एवं 83 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पूरी कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर के वरोरा उपविभागीय पथक द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here