वणी-ताडाली में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
घुगुस
भारतीय मजदूर संघ (BMS) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 23 जुलाई 2026 को वणी-ताडाली कार्यक्षेत्र में एक भव्य समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वणी-ताडाली क्षेत्र के कर्मचारी बंधुओं, अधिकारियों तथा ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्टर) साथियों ने बड़ी संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान संघ के मूल सिद्धांतों, श्रमिकों के अधिकारों व हितों की रक्षा तथा कार्यक्षेत्र की प्रगति में कर्मचारियों और अधिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुटता व निष्ठा के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
भारतीय खदान मजदूर संघ, वणी-ताडाली इकाई के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने में मिले अमूल्य सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ठेकेदार साथियों का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।